Menu
#अंतराष्ट्रीय

कब खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि पर तय होगी तारीख:

सालों से ही ऐसी परंपरा चली आ रही है। एक बार तारीख तय होने के बाद केदारनाथ यात्रा की तैयारियां भी शुरू कर दी जाती हैं। इस बार अप्रैल माह में ही चारधाम यात्रा शुरू होगी। भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद अब केदारनाथ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 फ़र, 2023
कब खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि पर तय होगी तारीख:

सालों से ही ऐसी परंपरा चली आ रही है। एक बार तारीख तय होने के बाद केदारनाथ यात्रा की तैयारियां भी शुरू कर दी जाती हैं।

इस बार अप्रैल माह में ही चारधाम यात्रा शुरू होगी।

भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद अब केदारनाथ धाम की तिथि घोषित होने को लेकर भक्तों के साथ ही स्थानीय लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे:

गढ़वाल हिमालय की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल श्रद्धालुओं के लिए 27 अप्रैल को खुलेंगे ।

टिहरी जिले के नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजमहल में बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित एक धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के पश्चात विधि-विधान से कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला गया ।

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति से ​मिली जानकारी के अनुसार, बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को प्रात: 07:10 मिनट पर खोले जाएंगे।

चमोली जिले में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित बद्रीनाथ धाम के कपाट पिछले साल शीतकाल के लिए 19 नवंबर को बंद हुए थे।

इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार के सदस्यों सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

बद्रीनाथ सहित चारधामों के सर्दियों में भीषण ठंड की चपेट में रहने के कारण उनके कपाट हर साल अक्टूबर-नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल फिर अप्रैल-मई में खुलते हैं।

 

 

 

Tagged:
Share This Article