Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

आरपीएन सिंह के बाद किसकी बारी? पायलट ने खुद लगाया विराम, बोले- नहीं छोडूंगा कांग्रेस

जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोडऩे के बाद अब किसकी बारी के सवाल पर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने विराम लगा दिया है। पायलट ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया। पायलट ने कहा कि जो लोग मुझसे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 जून, 2022
आरपीएन सिंह के बाद किसकी बारी? पायलट ने खुद लगाया विराम, बोले- नहीं छोडूंगा कांग्रेस

जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोडऩे के बाद अब किसकी बारी के सवाल पर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने विराम लगा दिया है। पायलट ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया। पायलट ने कहा कि जो लोग मुझसे पार्टी छोडऩे का सवाल पूछते हैं। वे नहीं जानते कि मैं किस तरह का आदमी हूं। पायलट ने शुक्रवार को गाजियाबाद में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार के दौरान मीडिया से बात की। कांग्रेस आलाकमान ने पायलट को यूपी में स्टार प्रचारक बनाया है।

पायलट ने गुरूवार को गाजियाबाद में पार्टी प्रत्याशी सुंशात गोयल के समर्थन में घर-घर जाकर वोट मांगे और प्रचार किया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोडऩे के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं अगली बारी किसकी होगी? राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह और जतिन प्रसाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की युवा टीम में शामिल थे। लेकिन पायलट को छोड़कर तीनों नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

पायलट बोले- कांग्रेस में मिलता है पूरा सम्मान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोडऩे पर कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत पुरानी पार्टी है। पहले भी कई नेता आए और गए। लेकिन अंत लोग विचारधारा और नीति को देखते हैं। कौन नेता किस पार्टी में जाता है। ये उनका व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है। पायलट ने आरपीएन सिंह के कांग्रेस बदलने के बयान पर कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। कोई नेता अपने फायदे के लिए पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होता है तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होता है। कांग्रेस के एक बाद एक वरिष्ठ नेताओं के पार्टी छोडऩे के सवाल पर पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई असर नहीं पड़ेगा। पहले भी नेताओं ने दल बदले हैं।

Tagged:
Share This Article