Menu
#ऑस्ट्रेलिया

करवा चौथ पर पत्नी ने पति के पीठ पर रचाई मेहंदी

करवा चौथ मेहंदी डिजाइन पति की पीठ पर : देवभूमि में एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आयी है जहाँ करवा चौथ की खुशियों में एक पत्नी ने चार चाँद लगा दिए जिसकी तारीफ पूरा शहर कर रहा है। खबर हल्द्वानी से है जहाँ गीता मिश्रा ने अपने पति …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 अक्ट, 2024
करवा चौथ पर पत्नी ने पति के पीठ पर रचाई मेहंदी

करवा चौथ मेहंदी डिजाइन पति की पीठ पर : देवभूमि में एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आयी है जहाँ करवा चौथ की खुशियों में एक पत्नी ने चार चाँद लगा दिए जिसकी तारीफ पूरा शहर कर रहा है। खबर हल्द्वानी से है जहाँ गीता मिश्रा ने अपने पति की पीठ पर ही मेंहदी से मेडिकल कॉलेज की प्रॉपर्टी लिख दी. जिसकी तारीफ अब न सिर्फ उनके जानने वाले बल्कि पूरा शहर और अब प्रदेश भर में हो रही है। उन्होंने बताया कि इस अनोखे तरीके से उन्होंने लोगों को देहदान करने के लिए जागरूक करना चाहा है जिससे समाज में चेतना पैदा हो सके।

हल्द्वानी के कुंतीपुरम के हिम्मतपुर तल्ला की रहने वाली गीता मिश्रा का कहना है कि मरणोपरांत मेडिकल कॉलेज को उनके पति की बॉडी मिलती है तो मेडिकल स्टूडेंट्स को प्रैक्टिस कर सकेंगे. साथ ही व्यावहारिक ज्ञान हासिल कर कुशल डॉक्टर बनेंगे. पीठ पर मेहंदी से लिखने का मकदस देहदान का संदेश देना है.गीता के पति संतोष मिश्रा का कहना है कि उनके परिवार ने साल 2013 में देहदान का संकल्प लिया था. अब वो अपने परिचितों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को नेत्रदान, देहदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग से संपर्क करें।

डॉ. संतोष मिश्रा की पत्नी गीता मिश्रा कहती हैं कि करवा चौथ पर बीवियां पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत करती हैं.लेकिन आज भी वो अपने मिशन के लिए समर्पित हैं और अपने पति के इस संकल्प में पिछले कई सालों से खुद उनके साथ दे रही है और करवा चौथ के मौके पर अपने पति के पीठ पर मेहंदी रचाकर पति के मरणोपरांत उनके शरीर को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को समर्पित करने का संदेश दिया है. वहीं, हल्द्वानी में सुचित्रा जायसवाल भी अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन के माध्यम से लोगों को देहदान और नेत्रदान संबंधी संकल्प पूरा कराने में सहयोग कर रही हैं. ऐसे कपल्स के अनोखे करवा चौथ को अब मीडिया में भी जमकर सुर्खियां मिल रही है।

Share This Article