Menu
#News

जम्मू कश्मीर चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक बनेंगे : मुख्यमंत्री

लोकसभा चुनाव के बाद अब मुख्यमंत्री धामी जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 तीन चरणों में आयोजित होंगे। इसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव में पूरी तरह से तैयार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 सित, 2024
जम्मू कश्मीर चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक बनेंगे : मुख्यमंत्री

लोकसभा चुनाव के बाद अब मुख्यमंत्री धामी जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 तीन चरणों में आयोजित होंगे।

इसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव में पूरी तरह से तैयार है। बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे।

भाजपा संगठन ने उनसे जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए तीन दिन का समय देने का अनुरोध किया है।

छोटे राज्य का मुख्यमंत्री होने के बावजूद सीएम धामी ने बड़े और अहम निर्णय लिए। इस फैसलों को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व भी चुनाव में भुनाना चाहता है। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद के खिलाफ फैसले लेकर धामी अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं।

भाजपा संगठन ने लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री धामी को राज्यों में चुनावी मोर्चे पर लगाया था। तब उन्होंने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात समेत अन्य राज्यों में एक के बाद एक भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं, रोड शो समेत अन्य कार्यक्रमों को संबोधित किया था।

Share This Article