Menu
#Mumbai

जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप उत्तराखंड का विकास करेंगे : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चौधरी फार्म हाउस, जी.एम.एस रोड, देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जीएमएस रोड से घंटाघर तक भाजपा की शोभा यात्रा में भी प्रतिभाग किया। जीएमएस रोड स्थित …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 अप्र, 2022
जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप उत्तराखंड का विकास करेंगे : धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चौधरी फार्म हाउस, जी.एम.एस रोड, देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जीएमएस रोड से घंटाघर तक भाजपा की शोभा यात्रा में भी प्रतिभाग किया।
जीएमएस रोड स्थित चौधरी फॉर्म में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 42वें स्‍थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है, जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। पुराने कार्यकताओं को सम्मानित करके खुद को गौरवांवित मससूस कर रहा हूं, उन्होंने डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद किया। पार्टी जिस भी दायित्वों को उसे निभाना चाहिए, हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। नई सरकार का गठन हुआ है, कई संकल्प जनता के बीच रखे है, हमने मिथक तोड़ा है, विश्वास दिलाता हूं पारदर्शी काम करूंगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया है, पहली कैबिनेट में इसे पास किया है, जल्द कमेटी बनेगी। कार्यकताओं की मेहनत से हमनें 47 सीटें जीती हैं। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप उत्तराखंड का विकास करेंगे।
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष दिन है। भाजपा पूरे भारत की पार्टी बन गई है, देश के हर क्षेत्र में भाजपा फतेह कर रही है। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा की सरकार राष्ट्रवादी नीतियां पार्टी को आगे बढ़ा रही है, हम गौरवशाली है कि पीएम मोदी ने पूरे दुनिया में भारत के मान को बढ़ाया। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, कार्यकताओं की मेहनत के बलबूते है। चुनाव में भी हमने कार्यकर्ताओं के बलबूते मिथक थोड़े हैं। इस मौके पर परिवहन मंत्री चंदन राम दास, कैंट विधायक कविता कपूर, राजपुर रोड विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रवक्ता विनय गोयल, विनोद सुयाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री रतन सिंह चौहान, सतेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट, रविन्द्र जुगरान, मनवीर चौहान, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, बबलू बंसल, विशाल गुप्ता, राजेंद्र ढिल्लो, राजीव उनियाल, विजय भट्ट, संदीप मुखर्जी, जगदीश बद्री आदि मौजूद रहे। इसमें विनोद रांगड़, कमलेश चौहान, बोरे लाल, विनोद शर्मा, प्रवेश मग्गो, विरन्दआ चौहान, रंजना अरोड़ा, खेमचन्द गुप्ता, उषा नौटियाल, आरएस परिहार, राजनी रावत आदि मौजूद रहे।

Tagged:
Share This Article