Menu
#News

मेरे जिले में नही चलेगी मनमर्जी – सविन बंसल , डीएम

जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजकीय उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश प्रबन्धन समिति बैठक करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी एवं उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को चिकित्सालय में मरीजों एवं तीमारदों की समस्या को देख व्यथित होकर दिए सख्त निर्देश। जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं का लाभ जनमानस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 नव, 2024
मेरे जिले में नही चलेगी मनमर्जी – सविन बंसल , डीएम
जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजकीय उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश प्रबन्धन समिति बैठक करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी एवं उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को चिकित्सालय में मरीजों एवं तीमारदों की समस्या को देख व्यथित होकर दिए सख्त निर्देश। जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं का लाभ जनमानस को मिले यही ध्येय होना चाहिए। उन्होंने चिकित्सालय का आईसीयू बंद होने पर कड़ी नाजराजगी जाहिर करते हुए 15 दिन के भीतर आईसीयू संचालन करने के निर्देश दिए ऐसा नही करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में बल्ड बैंक की सैपरेट यूनिट की स्वीकृति देते हुए बल्ड बैंक के 24 घंटे संचालन के लिए पद न होते हुए भी 04 लैब टैक्निशियन व 04 लैब सहायक का हल निकालते हुए मस्ट्रोल पर कार्मिकों की तैनाती दी स्वीकृति। इसके अतिरक्ति चिकित्सालय को 01 एएलएस एम्बुलेंस की सीएसआर मद से तथा रक्तकोष में कम्पोनेटे हेतु मशीनरी एवं उपकरण आदि की स्वीकृति दी।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं सीएमओ को अस्पताल का संयुक्त निरीक्षण करते हुए समुचित व्यवस्था को सुगम बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रकार के उपकरण की कमी नही होनी चाहिए, चिकित्सालय में जनमानस के लिए सुविधा को बढायें इसके लिए धन की कमी नही होने दी जाएगी। साथ ही सीएमओ को निर्देशित किया कि उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश एवं जिला अस्पताल कोरोनेशन ब्लड डोनर यूनिट के तकनीकि परीक्षण हेतु हल्द्वानी मेडिकल कालेज के बजाय दून अस्पताल से टाईअप करने हेतु अग्रिम कार्यवाही करें।
Share This Article