Menu
#अंतराष्ट्रीय

मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल आज से शुरू, स्टार नाइट में वडाली ब्रदर्स समा बांधेंगे: उत्तराखंड

एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा, विंटर लाइन कार्निवाल में स्वयंसेवक कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्था देखेंगे। ट्रेकिंग, खेलकूद, पुरस्कार, विदाई, स्टॉल व्यवस्था, भोजन, रात्रि विश्राम, झांकी साज-सज्जा के लिए समितियों एवं उपसमितियों का गठन किया गया है। 26 दिसंबर को सुबह राजपुर-झाड़ीपानी-बड़लोगंज में ट्रेकिंग के साथ-साथ लोग बर्ड वाचिंग और …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 दिस्, 2022
मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल आज से शुरू, स्टार नाइट में वडाली ब्रदर्स समा बांधेंगे: उत्तराखंड

एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा, विंटर लाइन कार्निवाल में स्वयंसेवक कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्था देखेंगे।

ट्रेकिंग, खेलकूद, पुरस्कार, विदाई, स्टॉल व्यवस्था, भोजन, रात्रि विश्राम, झांकी साज-सज्जा के लिए समितियों एवं उपसमितियों का गठन किया गया है।

26 दिसंबर को सुबह राजपुर-झाड़ीपानी-बड़लोगंज में ट्रेकिंग के साथ-साथ लोग बर्ड वाचिंग और फोटोग्राफी में भी हिस्सा ले सकते हैं।

दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक झांकी शुरू होगी।

गांधी चौक पर सीआरपीएफ बैंड दो बजे, आईटीबीपी बैंड तीन बजे, चार बजे पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थवाल मांगल गीत की प्रस्तुति देगीं।

चार बजे कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा।

छह बजे टाउनहॉल में स्वर्णिमा गुसाईं का क्लासिक संगीत कार्यक्रम, सात बजे बंसती बिष्ट जागर में प्रस्तुति देगी।

लखविंदर सिंह वडाली (वडाली ब्रदर) रात 8 बजे स्टार नाइट पर परफॉर्म करेंगे।

 

Tagged:
Share This Article