Menu
#अंतराष्ट्रीय

खौफनाक मंजर की गवाह तस्वीरें: उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला हादसा, बिखरे पड़े शव देख कांप उठी लोगों की रूह

रामनगर के ढेला नदी के रापटे में सुबह पर्यटकों की कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दस लोगों में नौ की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार रामनगर की सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 जुल, 2022
खौफनाक मंजर की गवाह तस्वीरें: उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला हादसा, बिखरे पड़े शव देख कांप उठी लोगों की रूह

रामनगर के ढेला नदी के रापटे में सुबह पर्यटकों की कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दस लोगों में नौ की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार रामनगर की सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।

पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी बताए गए हैं। स्थानीय पुलिस व अग्निशमन दल मौके पर मौजूद है। एक इनोवा कार में सवार दस पर्यटक जो ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह 5:45 के आसपास पर्यटक ढेला नदी के रास्ते पर पहुंचे ही थे कि नदी में आए तेज बहाव में उनकी कार बह गई।

कार मे सवार चार पर्यटकों के शव पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए हैं। एक युवती नाजिया उम्र 22 वर्ष को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। हादसे का मंजर इतना भयानक था कि लोगों की भी रूह कांप उठी।
पर्यटकों की कार नदी में बही कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कार में अभी पांच लोगों के शव हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास चल रहा है।

कार को नदी से निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया है। मृतकों में तीन युवक व छह महिलाएं शामिल हैं। घायल युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है, अभी वह सदमे में है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tagged:
Share This Article