Menu
#News

Women Health: पीरियड के दौरान इन खास चीजों से करें परहेज वरना बढ़ सकता है पेन

पीरियड के दौरान अक्सर महिलाओं में पेट में ऐंठन, सिर दर्द, जी मिचलाना, थकान, सूजन, मिजाज़ में खराबी और दस्त जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। हर महिला में ये लक्षण अलग-अलग होते हैं। इन लक्षणों से बचने के लिए कई महिलाएं एलोपेथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपेथिक दवाईयों का सहारा भी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2022
Women Health: पीरियड के दौरान इन खास चीजों से करें परहेज वरना बढ़ सकता है पेन

पीरियड के दौरान अक्सर महिलाओं में पेट में ऐंठन, सिर दर्द, जी मिचलाना, थकान, सूजन, मिजाज़ में खराबी और दस्त जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। हर महिला में ये लक्षण अलग-अलग होते हैं। इन लक्षणों से बचने के लिए कई महिलाएं एलोपेथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपेथिक दवाईयों का सहारा भी लेती हैं लेकिन फिर भी पीरियड का दर्द कंट्रोल नहीं हो पाता है। पीरियड का दर्द शारीरिक कमजोरी, हॉर्मोन असंतुलन, गर्भाशय में सूजन और आयरन की कमी से होता है।

महिलाओं को इस दौरान अपने खान-पान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। पीरियड के दौरान कुछ फूड्स का सेवन करने से पीरियड पेन बढ़ सकता है इसलिए उनसे परहेज करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि पीरियड के दौरान कौन सी ऐसी चीजें खाएं और किन से परहेज करें।

पीरियड के दौरान ठंडा पानी पीने से परहेज करें: पीरियड के दौरान ठंडा पानी महिलाओं की परेशानी को बढ़ा सकता है। कई अध्ययनों में ये बात सामने आ चुकी है कि ठंडा पानी दर्द को बढ़ाता है। पीरियड पेन को दूर करने के लिए गर्म पानी का सेवन ठीक है। चाइनीज स्टडीज के मुताबिक ठंडा पानी बॉडी के बॉडी के संतुलन को बिगाड़ता है जिसका असर स्किन और सेहत दोनों पर देखने को मिलता है। पीरियड के दौरान महिलाएं गर्म पानी का सेवन करें।

ठंडी चीजों से करें परहेज: पीरियड के दौरान ठंडी चीजें पीरियड पेन को बढ़ा सकती हैं। पीरियड के दौरान आइसक्रीम, ठंडे फल और ठंडी मिठाईयां पीरियड के दर्द को बढ़ा सकती हैं। इन्हें खाने से ऐंठन और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

कुछ दिन इन फ्रूट्स से बनाएं दूरी: पीरियड के दौरान कुछ खास फ्रूट्स जैसे अनानास और तरबूज का सेवन करने से पीरियड के दौरान ब्लड फ्लो ज्यादा रहता है। पीरियड के शुरू होने के तीन दिनों तक इन फ्रूट्स से परहेज करें।

अनार खाएं: आयरन की कमी की वजह से पीरियड के दौरान महिलाओं को दर्द होता है इसलिए शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए अनार का सेवन करें। अनार का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। जो महिलाएं पीरियड पेन से परेशान रहती हैं वो इस दौरान आनार का सेवन करें।

Tagged:
Share This Article