Menu
#Destinations

उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में 117 योग प्रशिक्षकों की भर्ती को लेकर तेजी से कार्य आगे बढ़ रहा है।

देहरादून: प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में 117 अस्थायी योग प्रशिक्षितों की शीघ्र तैनाती की जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है और अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की समय सारणी जारी कर दी गई है। आगामी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 अग, 2025
उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में 117 योग प्रशिक्षकों की भर्ती को लेकर तेजी से कार्य आगे बढ़ रहा है।

देहरादून: प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में 117 अस्थायी योग प्रशिक्षितों की शीघ्र तैनाती की जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है और अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की समय सारणी जारी कर दी गई है। आगामी 28, 29 और 30 अगस्त को दून विश्वविद्यालय परिसर में इंटरव्यू आयोजित होंगे।

विभाग को इन पदों के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल पर कुल 640 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 460 अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षणिक और कार्यानुभव संबंधी प्रमाणपत्र अपलोड किए। साक्षात्कार प्रतिदिन चार पालियों में आयोजित होंगे, प्रत्येक पाली में 50-50 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

30 अगस्त को उन अभ्यर्थियों को भी अवसर दिया जाएगा जो निर्धारित तिथि पर इंटरव्यू नहीं दे पाए। इसके बाद विभागीय रोस्टर के अनुसार वरीयता सूची तैयार की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को उनके विकल्पों के आधार पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न महाविद्यालयों में नियुक्त किया जाएगा। डॉ. रावत ने कहा कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और योग्य युवाओं को मौका दिया जाएगा।

Tagged:
Share This Article