Menu
#अंतराष्ट्रीय

विश्व पर्यावरण दिवस: डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान

करनपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की पर्यावरण संरक्षण मुहिम को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 जून, 2025
विश्व पर्यावरण दिवस: डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान

करनपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की पर्यावरण संरक्षण मुहिम को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया।

मुख्य उद्देश्य

  • विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व को बढ़ावा देना
  • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को स्थानीय स्तर पर लागू करना
  • छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की भावना जगाना
  • हरित भविष्य के लिए जागरूकता फैलाना

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

  • डॉ. ए.के. श्रीवास्तव – प्रधानाचार्य, डीएवी इंटर कॉलेज,डॉ. बबीता सहोतरा – कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजन, सुधीर पोखरियाल,बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा:”पेड़ से ही हम लोगों का जीवन है। एक वृक्ष कई जीवों को जीवन देता है। अगर वृक्ष नहीं होंगे तो मानव का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। हमें वृक्ष लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।”

वृक्षारोपण अभियान

  • एनएसएस छात्र-छात्राओं द्वारा कॉलेज परिसर में पौधारोपण
  • “एक पेड़ मां के नाम” की थीम पर आधारित कार्यक्रम
  • पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता अभियान

सामुदायिक सहभागिता

  • शिक्षकों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी
  • स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
  • भविष्य में नियमित वृक्षारोपण की योजना

 

Tagged:
Share This Article