Menu
#Mumbai

अंजान व्यक्ति को मोबाइल नंबर देकर गंगनहर में कूदी युवती

रूड़की के सोलानी पार्क के समीप एक किशोरी ने अंजान युवक को अपने पिता का मोबाइल नंबर दिया और गंगनहर में छलांग लगा दी। युवती को गंगनहर में डूबता देख एक अन्य युवक ने उसे बचाने का भी प्रयास किया। लेकिन, किशोरी डूब गई। मंगलवार को कोतवाली रुड़की क्षेत्र के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 मा, 2023
अंजान व्यक्ति को मोबाइल नंबर देकर गंगनहर में कूदी युवती

रूड़की के सोलानी पार्क के समीप एक किशोरी ने अंजान युवक को अपने पिता का मोबाइल नंबर दिया और गंगनहर में छलांग लगा दी। युवती को गंगनहर में डूबता देख एक अन्य युवक ने उसे बचाने का भी प्रयास किया। लेकिन, किशोरी डूब गई।

मंगलवार को कोतवाली रुड़की क्षेत्र के सोलानी पार्क के समीप स्थित गंगनहर पुल पर को एक किशोरी पहुंची। किशोरी कुछ परेशान थी। किशोरी ने एक कागज पर मोबाइल नंबर लिखा और वहां खड़े युवक को मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि इस नंबर पर फोन कर बता देना कि उनकी बेटी ने गंगनहर में कूदकर जान दे दी है।

यह भी पढ़ें-अंजान व्यक्ति को मोबाइल नंबर देकर गंगनहर में कूदी यवती

इससे पहले की युवक कुछ समझ पाता। किशोरी ने गंगनहर में छलांग लगा दी। वहां मौजूद एक अन्य युवक ने किशोरी को बचाने का काफी प्रयास किया।

Share This Article