Menu
#Mumbai

 देहरादून सहित सात जिलों में अगले 24 घंटो में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 फ़र, 2023
 देहरादून सहित सात जिलों में अगले 24 घंटो में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढे़ं- नकल विरोधी कानून को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा धन्यावाद रैली का आयोजन किया जा रहा है

 इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मसूरी का अधिकतम तपमान 24.4 व न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share This Article