Menu
#Mumbai

श्री बदरीनाथ धाम में योगी आदित्यनाथ

श्री बदरीनाथ धाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। भारत- तिब्बत सीमा माणा पास बार्डर घसतोली में सेना के जवानों के बीच गये। देर शाम भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल हुए तथा श्री बदरीनाथ धाम में प्रवास किया। आज वह कुछ समय …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 अक्ट, 2023
श्री बदरीनाथ धाम में योगी आदित्यनाथ

श्री बदरीनाथ धाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल शनिवार  को बदरीनाथ धाम पहुंचे। भारत- तिब्बत सीमा माणा पास बार्डर घसतोली में सेना के जवानों के बीच गये।

देर शाम भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल हुए तथा श्री बदरीनाथ धाम में प्रवास किया। आज वह कुछ समय पश्चात श्री केदारनाथ धाम दर्शन हेतु जायेंगे। केदारनाथ धाम हैलीपेड तथा श्री केदारनाथ मंदिर परिसर तक श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ की अगवानी करेंगे। इस दौरान जिला प्रशासन सहित केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह साथ रहेंगे।

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पितरों को तर्पण हेतु ब्रह्मकपाल जा रहे है।

साथ ही श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। बदरीनाथ धाम दर्शन के पश्चात योगी आदित्यनाथ श्री केदारनाथ धाम दर्शन हेतु प्रस्थान करेंगे।

Tagged:
Share This Article