Menu
#News

देहरादून में घर में घुसकर युवक की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक गुप्ता के रूप में हुई है, जो ब्याज पर पैसे देने का काम करता था। शुरुआती जांच …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 जुल, 2026
देहरादून में घर में घुसकर युवक की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक गुप्ता के रूप में हुई है, जो ब्याज पर पैसे देने का काम करता था। शुरुआती जांच में पुलिस लेन-देन के विवाद को हत्या की संभावित वजह मान रही है।

पुलिस के अनुसार देवऋषि एन्क्लेव निवासी मीनाक्षी ने पटेलनगर कोतवाली में सूचना दी कि उनके भाई पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया है। सूचना में बताया गया कि उनका भाई गंभीर रूप से घायल होकर घर में लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस ने मामले के संदिग्ध रोहन प्रजापति, निवासी माजरा, पटेलनगर को हिरासत में लिया। इसके बाद मृतक के भाई राकेश गुप्ता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और दोनों के बीच संबंधों को लेकर भी पूछताछ जारी है।

Tagged:
Share This Article