Menu
#News

पत्नी के वियोग में युवक ने कर ली आत्महत्या

पत्नी के वियोग में युवक ने कर ली आत्महत्या : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज खबर मिली है। पिटकुल में संविदा पर काम करने वाला ड्राइवर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक एक सुसाइड नोट भी अपने पीछे छोड़ गया। देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 अप्र, 2022
पत्नी के वियोग में युवक ने कर ली आत्महत्या

पत्नी के वियोग में युवक ने कर ली आत्महत्या : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज खबर मिली है। पिटकुल में संविदा पर काम करने वाला ड्राइवर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक एक सुसाइड नोट भी अपने पीछे छोड़ गया।

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज खबर मिली है। पिटकुल में संविदा पर काम करने वाला ड्राइवर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक एक सुसाइड नोट भी अपने पीछे छोड़ गया।

सुसाइड नोट में उसने लिखा, ‘स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। मैं तुमसे अलग नहीं रह सकता। अब मैं भी जा रहा हूं, मेरे जाने के बाद टुक्कू को डांटना मत।’ वहीं सूचना मिलने के बाज पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

दरअसल, पुलिस को शांति विहार में एक युवक की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक युवक फंदे पर लटक रहा था। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक की पहचान मनीष चौधरी निवासी कांवली के रूप में हुई है। वह शांति विहार में (आईएसबीटी के पास) अपने साले के साथ किराये के मकान में रहता था। मनीष वर्ष 2015 से पिटकुल में संविदा पर ड्राइवर था। मनीष की 2018 में स्वाति नाम की युवती से शादी हुई थी लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते वह करीब एक साल से अपने मायके में रहती थी।

दोनों की दो साल की बेटी है जिसका नाम टुक्कू है। पत्नी के मायके जाने के बाद से वह काफी परेशान था। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मनीष ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि उसकी मौत के लिए स्वाति को कोई दोष न दिया जाए। इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मनीष के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Tagged:
Share This Article