Menu
#Uncategorized

ऋषिकेश के तपोवन में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुए स्कूटी सवार हमलावर

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित तपोवन क्षेत्र में बीती रात सनसनीखेज वारदात में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नितिन देव (उम्र करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नोएडा सेक्टर 63 के निवासी थे और 2015 से ऋषिकेश …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 मई, 2025
ऋषिकेश के तपोवन में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुए स्कूटी सवार हमलावर

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित तपोवन क्षेत्र में बीती रात सनसनीखेज वारदात में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नितिन देव (उम्र करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नोएडा सेक्टर 63 के निवासी थे और 2015 से ऋषिकेश में रहकर अपना रेस्टोरेंट संचालित कर रहे थे।

यह घटना डेक्कन वैली सोसायटी में रात लगभग 11 बजे की है। पुलिस को चार राउंड गोली चलने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया गया। मृतक के सिर और सीने में चार गोलियां मारी गई थीं। घटना स्थल से तीन-चार खाली कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक हथौड़ा बरामद किया गया।

सीसीटीवी में दिखे हमलावर:

स्थानीय सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को दो संदिग्ध स्कूटी सवार युवक नजर आए हैं, जो वारदात के बाद तेजी से भागते हुए दिखे। उनके हाथ में कुछ सामान भी दिखाई दे रहा है, जिससे आशंका है कि उन्होंने हत्या के बाद कुछ उठाकर ले जाया है।

मृतक रहता था अकेला:

जानकारी के अनुसार, नितिन देव डेक्कन वैली सोसायटी में चार फ्लैटों के मालिक थे। इनमें से कुछ उन्होंने किराए पर दे रखे थे, जबकि एक फ्लैट में वे अकेले रहते थे। पुलिस का कहना है कि उनकी हत्या उसी फ्लैट के बाहर की गई है।

पुलिस कर रही है बदमाशों की तलाश:

सीओ नरेंद्रनगर डीएस भंडारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

डीएस भंडारी ने कहा, “हमने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में तेजी लाई जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

Tagged:
Share This Article