Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

यहाँ हुआ बड़ा फैसला,,,,,आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार...

उत्तर प्रदेश : लोकसभा चुनाव 2024 की तिथियों की घोषणा से पहले उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। आज लम्बे इंतजार के बाद योगी कैबिनेट के विस्तार किया जाएगा। इस विस्तार में 4 नए मंत्री शपथ लेंगे हैं। शपथ ग्रहण समारोह शाम 5.00 बजे होगा। मंगलवार को योगी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 मा, 2024
यहाँ हुआ बड़ा फैसला,,,,,आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार...

उत्तर प्रदेश  : लोकसभा चुनाव 2024 की तिथियों की घोषणा से पहले उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। आज लम्बे इंतजार के बाद योगी कैबिनेट के विस्तार किया जाएगा।

इस विस्तार में 4 नए मंत्री शपथ लेंगे हैं। शपथ ग्रहण समारोह शाम 5.00 बजे होगा। मंगलवार को योगी कैबिनेट की बैठक भी हो रही है। जिसमें शपथ ग्रहण समारोह पर चर्चा की गयी है।

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर में आज कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। इस कवायद में बीजेपी के सहयोगी दलों के विधायकों को भी कैबिनेट में जगह मिलेगी ।

हाल ही में NDA में शामिल हुई जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (RLD) भी इस मंत्री मंडल विस्तार में जगह मिली है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज शाम को लखनऊ लौट रही हैं, जिसके बाद राजभवन में शाम 5 बजे शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

4 नए मंत्री बनेंगे

लखनऊ से आ रही खबर के मुताबिक इस कैबिनेट विस्तार में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान और आरएलडी के विधायक अनिल कुमार मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इसके अलावा साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा के भी मंत्री बनाए जाएगा। सुनील शर्मा इस समय दिल्ली में हैं और उन्हें लखनऊ आने के लिए फोन कर दिया गया है।

लोकसभा चुनाव से पहले जहां एक तरफ यूपी में कैबिनेट विस्तार की चर्चा चल रही है तो वहीं इस बीच आरएलडी के विधायक अनिल कुमार को लखनऊ बुलाया गया है, वह मंत्री बनेंगे।

वह पुरकाजी से विधायक हैं और बीजेपी प्रत्याशी को हराकर 2022 में उन्होंने चुनाव जीता था। अनिल कुमार के अलावा राजभर और दारा सिंह चौहान को भी कैबिनेट में जगह मिलेगी।

 

Share This Article