Menu
#उत्तरकाशी

आखिर यहाँ सभासदों ने क्यों सौंपा इस्तीफा......

ग्रेटर नोएडा के पास स्थित दादरी नगर पालिका से जुड़ी एक बड़ी खबर इस समय सामने आ रही है। दादरी नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को लेकर 14 सभासदों ने जिलाधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसमें भाजपा के सभासद भी शामिल हैं। दादरी नगर पालिका में भ्रष्टाचार को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 फ़र, 2024
आखिर यहाँ सभासदों ने क्यों सौंपा इस्तीफा......

ग्रेटर नोएडा के पास स्थित दादरी नगर पालिका से जुड़ी एक बड़ी खबर इस समय सामने आ रही है।

दादरी नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को लेकर 14 सभासदों ने जिलाधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

इसमें भाजपा के सभासद भी शामिल हैं।

दादरी नगर पालिका में भ्रष्टाचार को लेकर 14 सभासद पालिका चेयरमैन श्रीमती गीता पंडित  के खिलाफ खड़े हो गए हैं।

भाजपा से चेयरमैन गीता पंडित के खिलाफ भाजपा के ही 8 सभासदों सहित 14 सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है।

सभासद आदेश भाटी ने चेयरमैन गीता पंडित और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं।

सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे 14 सभासदों ने गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

इस्तीफा देने वालों में भाजपा के 8 सभासद भी शामिल हैं।

 

 

Share This Article