Menu
#उत्तरकाशी

टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और धमाका,,,इन्होनें किया कारनामा,,,सिर्फ सोचकर चलाया माउस....

एलन मस्क ने मानव इतिहास का सबसे बड़ा कारनामा कर दिया है। दरअसल, हाल ही में Neuralink ने एक इंसानी दिमाग में चिप को इंप्लांट किया था। जिसकी Neuralink जानकारी खुद एलन मस्क ने दी थी। वहीं अब लेटेस्ट अपडेट से पता चला है कि इंप्लांट किए गए चिप वाला …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 फ़र, 2024
टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और धमाका,,,इन्होनें किया कारनामा,,,सिर्फ सोचकर चलाया माउस....

एलन मस्क ने मानव इतिहास का सबसे बड़ा कारनामा कर दिया है। दरअसल, हाल ही में Neuralink ने एक इंसानी दिमाग में चिप को इंप्लांट किया था।

जिसकी Neuralink जानकारी खुद एलन मस्क ने दी थी। वहीं अब लेटेस्ट अपडेट से पता चला है कि इंप्लांट किए गए चिप वाला व्यक्ति बिना छुए सिर्फ सोचकर माउस चला रहा है।

बता दें कि, रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुए स्पेस इवेंट के दौरान एलन मस्क ने इस जानकारी को शेयर किया है।

उन्होंने बताया है कि प्रोग्राम अच्छा रहा है और मरीज पूरी तरह से रिकवर हो गया है। इसमें उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है। मरीनज ने सिर्फ सोचने से ही माउस को कंट्रोल करके दिखाया है। जिसके बाद कर्सर स्क्रीन पर एक साइड से दूसरी तरफ मूव कर रहा था।

Neuralink एलन मस्क की ही कंपनी है और उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी कंपनी के पास एक बड़ा लक्ष्य है। जिसे हासिल करना है।

Neuralink का अगला स्टेप और ज्यादा मुश्किल समस्याओं से दो चार होना है। इसमें वह कंप्यूटर माउस बटन को भी कंट्रोल करेगा। इसमें वह माउस को हाथ भी नहीं लगाएगा। ये सिर्फ ब्रेन में लगी चिप के सिग्नल से होगा।

गौरतलब है कि, Neuralink चिप इंप्लांट के लिए रोबोट का इस्तेमाल करता है, जो सर्जरी करके ब्रेक पर एक ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस को इंप्लांट करता है।

शुरुआती स्टेज में कंपनी का टारगेट है कि इंसान सिर्फ कंप्यूटर कर्सर या कीबोर्ड को सिर्फ अपनी सोच से ही कंट्रोल कर सके।

एलन मस्क ने साल 2016 में Neuralink की शुरुआत की थी, जो एक न्यूरो टेक्नोलॉजी कंपनी है। इसका मकसद एक सीमलेस ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस तैयार करना है। जिसका नाम द लिंक है।

 

 

Share This Article