Menu
#उत्तरकाशी

बड़ी खबर...? यहाँ तोड़-फोड़ करने वाले शख्स को मिली सजा....

यह बात सत्य है कि हमे हमारें कर्मों की सजा इसी जन्म में जरुर मिलती है। ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली घटना थाईलैंड से सामने आई है। जहां एक शख्स ने मंदिर के अंदर घुस कर तोड़-फोड़ मचा दी। इस दौरान उसने मंदिर की मूर्तियों को तोड़ दिया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 मा, 2024
बड़ी खबर...?  यहाँ तोड़-फोड़ करने वाले शख्स को मिली सजा....

यह बात सत्य है कि हमे हमारें कर्मों की सजा इसी जन्म में जरुर मिलती है। ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली घटना थाईलैंड से सामने आई है।

जहां एक शख्स ने मंदिर के अंदर घुस कर तोड़-फोड़ मचा दी। इस दौरान उसने मंदिर की मूर्तियों को तोड़ दिया और वहां रखे समान को भी नुकसान पहुचाया। जिसकी सजा अब उसको भगवान ने दे दी।

थाईलैंड के चोनबुरी प्रांत की घटना

जानकारी के अनुसार यह घटना थाईलैंड के चोनबुरी प्रांत के बनबुंग जिले की है। जब नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने बौद्ध मंदिर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ मचाई।

घटना के दौरान जब बौद्ध भिक्षुओं ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उस शख्स ने उनके साथ मार पीट की। फिर उसके बाद जो कुछ भी हुआ वह हैरान कर देने वाला था।

तोड़-फोड़ करने वाला शख्स अचानक से जमीन पर गिर गया और उसने वही पर अपना दम तोड़ दिया।

ये घटना देख कर लोगों का कहना है कि भगवान सबको उसके कर्मों की सजा देते हैं। तत्काल कर्मा के बारे मे लोगों ने चर्चा करनी शुरु कर दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की जांच पड़ताल की

आपको बता दें थाईलैंड के चोनबुरी प्रांत के बनबुंग जिले का एक 49 वर्षीय थाई व्यक्ति जब नशे मे धुत हो कर मंदिर मे तोड़ फोड़ मचा रहा था।

तभी वहा प्रतिष्ठित भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ती का एक नुकीला सिरा उस शख्स के छाती के आर पार हो गया।

जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। इस घटना के दौरान पुलिस मौके पर पहुँच गई।

लेकिन पुलिस यह सोच कर मंदिर के अंदर नहीं गई की उस शख्स के पास हथियार भी हो सकतें हैं।

जब कुछ देर तक सन्नाटा पसरा रहा तो पुलिस ने अंदर जा कर देखा तो वहा उस शख्स की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी।

social media पर लोग इसे कर्मो का फल बोल रहे

वहीं जब पुलिस ने उसकी छान बीन की तो, पता चला की वह शख्स बुद्ध की सबसे ऊँची मूर्ती के ऊपर चढ़ कर उसे खंडित करने की कोशिश कर रहा था।

तभी मूर्ती का एक नुकीला हिस्सा उसकी छाती में आर-पार हो गया। जिससे शख्स ऊपर से नीचे की ओर गिर पड़ा।

जहां पर उस शख्स की उसी समय मृत्यु हो गई। सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि उसको उसके किए का दंड भगवान ने उसे तत्काल दिया।

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर ये भी कहा की आपको अपने कर्मों का फल इसी जन्म में भोगना है।

 

 

 

Share This Article