Menu
#other

कचरा लाओ – खाना खाओ

कचरा लाओ – खाना खाओ : अजब है खबर लेकिन गजब है जानकारी ... जब आपको भूख लगती है तो आप पेट भर खाना खाने के लिए पैसे खर्च भी करते ही होंगे। लेकिन जनाब अब पैसा नहीं देना पड़ेगा और खाना मिलेगा लज़्ज़तदार .. जी हां, जानकर हैरानी हो …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 दिस्, 2024
कचरा लाओ – खाना खाओ

कचरा लाओ – खाना खाओ : अजब है खबर लेकिन गजब है जानकारी ... जब आपको भूख लगती है तो आप पेट भर खाना खाने के लिए पैसे खर्च भी करते ही होंगे। लेकिन जनाब अब पैसा नहीं देना पड़ेगा और खाना मिलेगा लज़्ज़तदार .. जी हां, जानकर हैरानी हो रही होगी लेकिन हम जिस रेस्टोरेंट की बात कर रहे हैं वो मुफ्त में खाना देता है बस इसके लिए आपके पास प्लास्टिक का कूड़ा होना चाहिए। हैरान होने की जरूरत नहीं है ऐसा एक रेस्टोरेंट भारत में है जहां लोगों को प्लास्टिक की बोतल देने पर खाने के लिए खाना दिया जाता है।

भारत का पहला गार्बेज कैफे

ये अजब-गजब आइडिया वाला कैफे भारत के छत्तीसगढ़ में है, जिसे गार्बेज कैफे के नाम से जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर शहर में स्थित गार्बेज कैफे लोगों को मुफ्त में खाना देता है। हालांकि, इसके लिए प्लास्टिक का कचरा देना होगा जिसके बाद नाश्ता और खाना मिलता है।

सफाई अभियान के तहत शुरू हुआ कैफे

प्लास्टिक कचरा देकर खाना खिलाने की वजह सफाई अभियान से जुड़ी हुई है। नगर निगम ने इस पहल को सफाई करने के लिहाज से शुरू किया है। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अंबिकापुर में ये कैफे है। छत्तीसगढ़ में सफाई के मामले में इंदौर और अंबिकापुर शहर का नाम सबसे पहले आता है।

कितने किलो प्लास्टिक पर कितना भोजन?

गार्बेज कैफे में आधा किलो प्लास्टिक देने पर नाश्ता करवाया जाता है। नाश्ते में आलू चाप, इडली, समोसा, ब्रेड चाप आदि मिलता है। जबकि, 1 किलोग्राम प्लास्टिक देने पर लंच करवाया जाता है। लंच में 4 रोटी, 2 सब्जी, दाल, हाफ प्लेट चावल, सलाद, दही, अचार, पापड़ आदि खाने के लिए दिया जाता है। इसके अलावा यहां कम कीमत में भी खाना खाया जा सकता है।

Share This Article