Menu
#उत्तरकाशी

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खात्मे के लिए केंद्र सरकार ने उठाया कदम....

जम्‍मू, कश्‍मीर : जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खात्‍मे के लिए केंद्र सरकार लगातार कदम उठा रही है। इस क्रम में अनुच्‍छेद 370 को हटाने सहित कई निर्णय लिए गए हैं। इस क्रम में सरकार ने एक और कदम उठाया है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने उन लोगों के लिए नकद …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 जन, 2024
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खात्मे के लिए केंद्र सरकार ने उठाया कदम....

जम्‍मू, कश्‍मीर :  जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खात्‍मे के लिए केंद्र सरकार लगातार कदम उठा रही है।

इस क्रम में अनुच्‍छेद 370 को हटाने सहित कई निर्णय लिए गए हैं। इस क्रम में सरकार ने एक और कदम उठाया है।

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने उन लोगों के लिए नकद इनाम की घोषणा की है, जो सीमा पार सुरंगों, ड्रोन, नशीले पदार्थों, आतंकवादी गतिविधियों और आतंकवादियों के बारे में जानकारी और खुफिया जानकारी प्रदान करेंगे।

आम जनता ऐसी जानकारी जिला एसपी के साथ साझा कर सकती है। जानकारी देने पर उन्‍हें पुरस्कार दिया जाएगा। व्यक्ति की पहचान भी गुप्त रखी जायेगी।

सूत्रों के मुताबिक, जानकारी हो कि केंद्र सरकार ने इससे पहले भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए लोगों को उकसाने के लिए तहरीक-ए-हुर्रियत पर प्रतिबंध लगा दिया था।

उसपर यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने की निषिद्ध गतिविधियों में भी शामिल था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This Article