Menu
#अंतराष्ट्रीय

‘चार राज्यों के चुनाव परिणामों पर मुख्यमंत्री धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने खुशी जाहिर की’

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने चार राज्यों के आए चुनाव परिणामों को लेकर खुशी जाहिर की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चार राज्यों के आए चुनाव परिणामों को लेकर खुशी जाहिर की है। दोनो नेताओं ने कहा कि बीजेपी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 दिस्, 2023
‘चार राज्यों के चुनाव परिणामों पर मुख्यमंत्री धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने खुशी जाहिर की’

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने चार राज्यों के आए चुनाव परिणामों को लेकर खुशी जाहिर की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चार राज्यों के आए चुनाव परिणामों को लेकर खुशी जाहिर की है।

दोनो नेताओं ने कहा कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार से केंद्र में सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की जनता केवल मोदी जी की गारंटी पर ही भरोसा करती है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हमने सत्ता में वापसी की है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हम भारी बहुमत से जीते हैं तेलंगाना में भी हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह इस बात की ओर इंगित करता है कि देश की जनता परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को समझ गई है।

महेंद्र भट्ट ने कहा केंद्र और राज्य में देश की जनता विकास चाहती है।

महेंद्र भट्ट ने कहा इस चुनाव परिणाम के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी 8 दिसंबर को देहरादून आ रहे हैं। उनके भव्य स्वागत की तैयारियां की जाएगी।

 

 

 

Tagged:
Share This Article