Menu
#अंतराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री धामी ने गुजरात में साबरमती आश्रम में चलाया चरखा , सीएम भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात

गुजरात में सीएम धामी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की, साबरमती आश्रम में चलाया चरखा, प्रवासी उत्तराखंडियों की मांग पर उत्तराखंड भवन के लिए सहयोग मांगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय गुजरात-अहमदाबाद दौरे पर हैं। आज सुबह उन्होंने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 नव, 2023
मुख्यमंत्री धामी ने गुजरात में साबरमती आश्रम में चलाया चरखा , सीएम भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात

गुजरात में सीएम धामी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की, साबरमती आश्रम में चलाया चरखा, प्रवासी उत्तराखंडियों की मांग पर उत्तराखंड भवन के लिए सहयोग मांगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय गुजरात-अहमदाबाद दौरे पर हैं।

आज सुबह उन्होंने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता आंदोलन के मुख्य केंद्र साबरमती आश्रम (सत्याग्रह आश्रम) पहुंचे।

यहां उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता महात्मा गांधी को याद किया।

साथ ही सीएम धामी ने आश्रम  में चरखा भी चलाना सीखा।

मुख्यमंत्री ने उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। इस दौरान उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की मांग पर अहमदाबाद में उत्तराखंड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग मांगा।

दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया।

 

 

Tagged:
Share This Article