Menu
#India

अस्पताल में भर्ती हुई Comedy Queen भारती सिंह, जानिए वजह

मुंबई   भारती सिंह अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर बताया है कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद भारती सिंह अपने चैट शो और डेली व्लॉग्स के लिए लाइमलाइट में रहती हैं। एक हालिया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 मई, 2024
अस्पताल में भर्ती हुई Comedy Queen भारती सिंह, जानिए वजह

मुंबई

 

भारती सिंह अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर बताया है कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद भारती सिंह अपने चैट शो और डेली व्लॉग्स के लिए लाइमलाइट में रहती हैं। एक हालिया वीडियो में कॉमेडियन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

 

 

जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने हालिया वीडियो शेयर कर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है। भारती अस्पताल में भर्ती हैं। एक भावुक वीडियो शेयर कर कॉमेडियन ने बताया है कि आखिर उन्हें क्या हुआ है।

 

भारती सिंह ने आगे बताया कि एडमिट होने के बाद टेस्ट हुए और पता चला कि उनके पित्ताशय में पथरी (Gallbladder Stone) है। व्लॉग में भारती भावुक होती हुई नजर आ रही हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उनके साथ ऐसा कैसे हो गया। वह अपने बेटे गोला को भी मिस करती दिखीं। क्लिप में भारती के पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) भी परेशान दिखाई दिये। आखिर में भारती ने कहा कि उन्हें सर्जरी करानी ही पड़ेगी। वह रोती हुई भी नजर आईं।

Tagged:
Share This Article