Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकती है धामी सरकार....

देहरादून : उत्तराखंड में भी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए प्रदेश की धामी सरकार 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी मुख्यमंत्री से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 जन, 2024
उत्तराखंड में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकती है धामी सरकार....

देहरादून : उत्तराखंड में भी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए प्रदेश की धामी सरकार 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर सकती है।

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी मुख्यमंत्री से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है।

बता दे कि भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष बंसल ने अपने पत्र में कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है।

इसकी उत्तराखंड समेत पूरे विश्व मे भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है।

पूरा विश्व इस समय राममय है।

आस्था और विश्वास का यह महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

हर व्यक्ति 22 जनवरी का कार्यक्रम देखने को उत्सुक है।

प्रत्येक रामभक्त इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनना चाहता है।

Share This Article