Menu
#उत्तरकाशी

किसी को मांगने पर उधार न दें ये तीन चीजें

किसी को मांगने पर उधार न दें ये तीन चीजें : हर व्यक्ति अपनी व अपने परिवार की खुशियों व जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करता है. साथ ही उम्मीद करता है कि घर में बरकत आए और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे. लेकिन कई बार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 नव, 2024
किसी को मांगने पर उधार न दें ये तीन चीजें

किसी को मांगने पर उधार न दें ये तीन चीजें : हर व्यक्ति अपनी व अपने परिवार की खुशियों व जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करता है. साथ ही उम्मीद करता है कि घर में बरकत आए और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे. लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से बहुत मेहनत करने के बाद भी आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रसोई घर में रखी कुछ चीजें आपकी किस्मत बदल सकती हैं. वहीं कुछ चीजों को उधार देने से आपके घर की बरकत रूक सकती हैं. आइए जानते हैं कि ऐसी कौनसी चीजें हैं जो किसी को भूलकर भी उधार नहीं देनी चाहिए।

आमतौर पर कई बार रसोई में कुछ छोटी-मोटी चीजें खत्म हो जाती हैं और ऐसे में बाजार जाने की बजाय हम अपने पड़ोसी से वह चीज उधार मांग लेते हैं. या फिर कोई पड़ोसी आपसे किचन की कुछ चीजें उधार मांगते हैं जो कि वास्तु के अनुसार गलत है और ऐसा करने से घर की सुख समृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ता है।

हल्दी

हिंदू धर्म में हल्दी को बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है. अधिकतर शुभ कामों में हल्दी का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हल्दी का सीधा संबंध बृहस्पति ग्रह है. इसलिए कभी भी भूलकर भी किसी को हल्दी उधार में नहीं देनी चाहिए. ऐसा करने से आपको करियर समेत वैवाहिक और आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

नमक

अधिकतर लोगों को पता होगा कि नमक का गिरना अशुभ होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक भी कभी उधार में नहीं देना चाहिए. अगर किसी के घर में नमक खत्म हो गया है तो उधार मांगने की बजाय बाजार में नमक खरीद लाए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रसोई में कभी नमक खत्म नहीं होना चाहिए और न ही किसी को नमक उधार देना चाहिए. इसकी वजह से परिवार को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

दूध

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूध को सीधा संबंध चंद्र ग्रह से माना गया है और इसलिए दूध या दूध से बनी चीजें किसी को उधार देना शुभ नहीं माना जाता. खासतौर पर सूर्यास्त के बाद भूलकर भी किसी को दूध उधार नहीं देना चाहिए।

Share This Article