Menu
#उत्तरकाशी

पहले अप्रैल में रिलीज होनी थी...? फिल्म ‘औरों में कहां दम था,,,लेकिन अब....

बॉलीवुड : अजय देवगन इस वर्ष कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। सबसे पहले अजय दर्शकों के सामने 8 मार्च को शैतान लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ आर.माधवन और ज्योतिका मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है जिसके ट्रेलर ने दर्शकों को इस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 फ़र, 2024
पहले अप्रैल में रिलीज होनी थी...? फिल्म ‘औरों में कहां दम था,,,लेकिन अब....

बॉलीवुड  : अजय देवगन इस वर्ष कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। सबसे पहले अजय दर्शकों के सामने 8 मार्च को शैतान लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ आर.माधवन और ज्योतिका मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है जिसके ट्रेलर ने दर्शकों को इस फिल्म के प्रति काफी उत्साहित किया है।

कहा जा रहा है कि यह फिल्म दृश्यम और दृश्यम-2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी।

इसके बाद अजय देवगन एक बार फिर तब्बू के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए ‘औरों में कहां दम था’ में नजर आएंगे।

यह फिल्म पहले 26 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली थी। हालांकि अब इस फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसक गई है।

इसके राइटर और डायरेक्टर नीरज पांडे ने नई रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है।

नीरज ने एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए कहा कि ‘औरों में कहां दम था’ एक रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी है।

अभी इसकी रिलीज डेट पर इतना ही कह सकता हूं कि यह जून में बकरीद पर रिलीज होगी।

हालांकि इसकी रिलीज डेट अनाउंस करने के लिए हम टीजर लेकर आएंगे। बता दें कि पहले यह फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होनी थी।

मेकर्स ने यह भी तय नहीं किया है कि यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर।

फिल्म में अजय और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर भी अहम रोल में हैं।

यह पहली बार होगा जब नीरज और अजय की जोड़ी बनी है।

इसे कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है।

उल्लेखनीय है कि यह नीरज की छठी फिल्म है। जून में ही कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ और कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ भी रिलीज होनी है।

 

 

 

Share This Article