Menu
#other

EOW:शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप

EOW: बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके व्यवसायी पति राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी संकट में फंसते नजर आ रहे हैं। मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इस जोड़े के खिलाफ 60.4 करोड़ रुपये की भारी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह आरोप उनकी अब …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 अग, 2025
EOW:शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप

EOW: बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके व्यवसायी पति राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी संकट में फंसते नजर आ रहे हैं। मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इस जोड़े के खिलाफ 60.4 करोड़ रुपये की भारी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह आरोप उनकी अब बंद हो चुकी कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ से जुड़े एक लोन-कम-इन्वेस्टमेंट डील के संबंध में लगाया गया है।

मामला जुहू निवासी व्यवसायी दीपक कोठारी की शिकायत पर दर्ज हुआ है, जो एनबीएफसी कंपनी लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं। शुरुआत में यह केस जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत दर्ज किया गया था, लेकिन 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शामिल होने के कारण इसे EOW को स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकील ने इन सभी आरोपों को पूर्णतः निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए इन्हें खारिज कर दिया है। वकील का कहना है कि यह मामला उनके मुवक्किलों को बदनाम करने की साजिश है और वे इस संबंध में उचित कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

Tagged:
Share This Article