Menu
#अंतराष्ट्रीय

यहाँ गुलदार आदमखोर घोषित,,,,गोली मारने के सख्त आदेश....

देहरादून : जिले के गलज्वाड़ी वन बीट से सटी मराड़ी गुर्जर बस्ती में 10 साल के बच्चे को निवाला बनाने वाले गुलदार को आदमखोर घोषित करते हुए उसे गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए आठ पिंजरे और 12 कैमरा ट्रैप …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 फ़र, 2024
यहाँ गुलदार आदमखोर घोषित,,,,गोली मारने के सख्त आदेश....

देहरादून : जिले के गलज्वाड़ी वन बीट से सटी मराड़ी गुर्जर बस्ती में 10 साल के बच्चे को निवाला बनाने वाले गुलदार को आदमखोर घोषित करते हुए उसे गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।

साथ ही क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए आठ पिंजरे और 12 कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं।

गुलदार दिखने पर पहले उसे ट्रैंकुलाइज किया जाएगा और फिर जरूरत पड़ी तो उसे गोली मार दी जाएगी।

बता दें कि बीते रविवार को गलज्वाड़ी वन बीट से सटी मराड़ी गुर्जर बस्ती में गुलदार ने मीर हमजा के 10 वर्षीय बेटे पर झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने हमला कर दिया था।

चीखने पर बच्चे के पिता मीर हमजा व अन्य ग्रामीण वहां आए और गुलदार के जबड़े से बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया।

भीड़ पहुंचने पर गुलदार बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

बुरी तरह से जख्मी बच्चे को अस्पताल ले जाया जाता तब तक वह दम तोेड़ चुका था।

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

उन्हें लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।

इधर, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिन्हा ने गुलदार को आदमखोर घोषित करते हुए गोली मारने के आदेश दिए हैं।

 

Share This Article