Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा,,,,बस में घुसी कार,,,,पांच लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत..

मथुरा : यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना हो गया। आगरा की ओर से नोएडा जा रही प्राइवेट वॉल्वो बस का पहिया अचानक पंचर हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर तिरछी हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार उसमे जा भिड़ी। घटना …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 फ़र, 2024
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा,,,,बस में घुसी कार,,,,पांच लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत..

मथुरा : यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना हो गया।

आगरा की ओर से नोएडा जा रही प्राइवेट वॉल्वो बस का पहिया अचानक पंचर हो गया।

इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर तिरछी हो गई।

इसी बीच पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार उसमे जा भिड़ी।

घटना सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुई।

देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। सूचना पर दमकल पहुंची।

तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

घटना में बस सवार यात्री तो सुरक्षित निकाल लिए गए।

लेकिन कार सवार पांच यात्री उसी में जल गए।

अभी कार और मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

Share This Article