Menu
#अंतराष्ट्रीय

“उत्तराखंड में बढ़ रही सर्दी, नए साल पर मौसम का बदलता मिजाज”

उत्तराखंड : प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि सुबह और शाम ठंड बनी हुई है। आज ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं, अन्य इलाकों में दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में भी मौसम साफ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 दिस्, 2023
“उत्तराखंड में बढ़ रही सर्दी, नए साल पर मौसम का बदलता मिजाज”

उत्तराखंड :  प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि सुबह और शाम ठंड बनी हुई है।

आज ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में सुबह कोहरा छाया रहा।

वहीं, अन्य इलाकों में दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई।

पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में भी मौसम साफ बना हुआ है।

वहीं, शाम को तापमान गिरने से ठंड के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा।

वहीं, 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है।

इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tagged:
Share This Article