Menu
#other

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने सालों बाद खत्म की दुश्मनी

नई दिल्ली आप लोटपोट होने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि कॉमेडी जगत की सबसे हिट जोड़ी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ने 6 साल के बाद अपनी दुश्मनी भुलाकर साथ में काम करने का फैसला किया है। यह सुपरहिट जोड़ी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 दिस्, 2023
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने सालों बाद खत्म की दुश्मनी

नई दिल्ली

आप लोटपोट होने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि कॉमेडी जगत की सबसे हिट जोड़ी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ने 6 साल के बाद अपनी दुश्मनी भुलाकर साथ में काम करने का फैसला किया है। यह सुपरहिट जोड़ी अब नेटफ्लिक्स पर एक कॉमेडी शो में नजर आने वाली है। इस शो में ‘द कपिल शर्मा शो’ की पूरी टीम कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर मिलकर हंसाएगी।

2018 में हुए एक विवाद के बाद दर्शकों के फेवरेट कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अपने फैंस को गुदगुदाने के लिए एक साथ वापस आ गए हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों ने मिलकर यह ऐलान किया है। अब तक इस शो को कोई नाम नहीं दिया गया है। कुछ ही मिनट पहले, नेटफ्लिक्स ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी क्योंकि उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट का एक नया प्रोमो साझा किया जिसमें कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर और टीम के अन्य सदस्य शामिल हैं।

Tagged:
Share This Article