Menu
#अंतराष्ट्रीय

मैडम मेरा एक-एक जवान मेरी संपत्ति, गोली मारने के आदेश करो जारी : एसएसपी प्रहलाद

हल्द्वानी : बनभूलपुरा थाने में आग लगने के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को जब पता चला कि बनभूलपुरा थाने में मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी फंसे हैं। उन्हें पता चला कि मलिक के बगीचे के आसपास कई पुलिसकर्मी पीछे छूट गए हैं और इन्होंने घरों में पनाह ली है तो एसएसपी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 फ़र, 2024
मैडम मेरा एक-एक जवान मेरी संपत्ति, गोली मारने के आदेश करो जारी :  एसएसपी प्रहलाद

हल्द्वानी : बनभूलपुरा थाने में आग लगने के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को जब पता चला कि बनभूलपुरा थाने में मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी फंसे हैं।

उन्हें पता चला कि मलिक के बगीचे के आसपास कई पुलिसकर्मी पीछे छूट गए हैं और इन्होंने घरों में पनाह ली है तो एसएसपी ने मजिस्ट्रेट को पैरों पर गोली चलाने के आदेश जारी करने को कहा।

बोले- मैडम मेरा एक-एक जवान मेरी संपत्ति है।

उपद्रवी पूरी तरह बेकाबू हो गए हैं। अपने जवानों को बचाने के लिए पैरों में गोली चलाने के आदेश तुरंत जारी कीजिए।

इसके करीब 15 मिनट बाद वायरलेस पर मजिस्ट्रेट ने उपद्रवियों के पैरों पर गोली चलाने के आदेश जारी किए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पांच लड़के पेट्रोल बम बना रहे थे और गलियों से पुलिस के वाहनों पर फेंक रहे थे।

इस दौरान मुखानी एसओ की गाड़ी में एक पेट्रोल बम आकर गिरा और गाड़ी में आग लग गई।

पुलिस कर्मी गाड़ी छोड़कर भागे।

दूसरा पेट्रोल बम उपद्रवियों ने पुलिस की पीसीआर पर फेंका, जिससे पुलिस की पीसीआर वैन में आग लग गई।

 

 

Share This Article