Menu
#उत्तरकाशी

सुबह की कॉफी में मिलाएं ये अद्भुत देसी चीज, सेहत को होंगे अनगिनत फायदे!

सुबह की कॉफी में मिलाकर पिएं ये देसी चीज : कॉफी पीना कई लोग पसंद करते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी देसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कॉफी के साथ मिलाकर पीने से सेहत को जादूई फायदे मिल सकते हैं। बिलकुल खास ड्रिंक आपको …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 अग, 2024
सुबह की कॉफी में मिलाएं ये अद्भुत देसी चीज, सेहत को होंगे अनगिनत फायदे!

सुबह की कॉफी में मिलाकर पिएं ये देसी चीज : कॉफी पीना कई लोग पसंद करते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी देसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कॉफी के साथ मिलाकर पीने से सेहत को जादूई फायदे मिल सकते हैं।

बिलकुल खास ड्रिंक आपको फिट और जवां बनाए रखने में काफी मदद करती है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी बड़ी भूमिका निभाती है।

एक कप कॉफी शरीर को दिनभर एनर्जी देती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये अगर बिना दूध की हो तो और भी फायदेमंद होती है? दरअसल, कई लोग इस बात से अनजान हैं कि कॉफी में घी मिलाकर पीने से सेहत को कितने फायदे मिल सकते हैं।

दूध के बजाय ब्लैक कॉफी और घी को सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना गया है। इसे बनाने के लिए पानी में कॉफी डाल कर थोड़ी देर उबालना होता है और फिर ऊपर से एक चम्मच घी मिलाकर यह तैयार हो जाती है।

कॉफी एक एपेटाइट सप्रेसेंट है जो कि अनावश्यक फूड क्रेविंग को कम करता है। घी एक हेल्दी फैट है जिसका पाचन धीमी गति से होता है और सुबह सुबह ये एनर्जी देने के साथ वेट लॉस करने में मदद करता है।

घी कॉफी के सेवन से हाई इंटेंसिटी वर्कआउट को करने के लिए सुबह सुबह भरपूर एनर्जी मिलती है। इससे जोड़ों में दर्द भी कम होता है और शरीर का लचीलापन बरकरार रहता है जिससे वर्कआउट करने में दिक्कत महसूस नहीं होती है।

आमतौर पर चाय या कॉफी का सेवन एसिडिटी को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि सुबह सुबह इनका सेवन न करने की सलाह दी जाती है। लेकिन ब्लैक कॉफी में घी डाल देने से ये इस बात का तोड़ तैयार हो जाता है और एसिडिटी से बचाव करने के साथ ब्रेकफास्ट में ओवर ईटिंग करने से भी बचाता है जिससे खाने के बाद एसिडिटी या हैवी महसूस नहीं होता है।

घी में कंजुगेटेड लिनोलिक एसिड(CLA) पाया जाता है जो कि हेल्दी बैलेंस डाइट का एक हिस्सा माना जाता है। घी शरीर में जमे फैट को काट कर फैट लॉस के साथ वेट लॉस में भी मदद करता है।

शुगर न होने से ये ब्लैक कॉफी विद घी सुबह सुबह शुगर स्पाइक नहीं करती है बल्कि ढेर सारी एनर्जी देती है और फैट बर्न में मदद करती है। इससे दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

 

 

Share This Article