Menu
#other

नागा चैतन्य और शोभिता ने की सगाई, नागार्जुन ने साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

नागा चैतन्य और शोभिता धुपिपाला ने सगाई कर ली है। आज 8 अगस्त को दोनों ने एक-दूजे को मंगनी की अंगूठी पहनाईं। यह खुशखबरी नागा चैतन्य के पिता और सुपरस्टार नागार्जुन ने साझा की है। उन्होंने सगाई की आधिकारिक सूचना देते हुए कपल को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सगाई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 अग, 2024
नागा चैतन्य और शोभिता ने की सगाई, नागार्जुन ने साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

नागा चैतन्य और शोभिता धुपिपाला ने सगाई कर ली है। आज 8 अगस्त को दोनों ने एक-दूजे को मंगनी की अंगूठी पहनाईं। यह खुशखबरी नागा चैतन्य के पिता और सुपरस्टार नागार्जुन ने साझा की है। उन्होंने सगाई की आधिकारिक सूचना देते हुए कपल को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सगाई की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की हैं।

नागार्जुन ने अपने एक्स हैंडल से अपने बेटे और होने वाली बहू शोभिता की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, ‘हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई की खबर साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। नागा की सगाई आज सुबह 9:42 बजे सोभिता धुलिपाला से हुई! हम अपने परिवार में शोभिता का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं’।

नागार्जुन ने आगे लिखा है, ‘इस खूबसूरत और खुशहाल जोड़े को बधाई! मैं जीवन भर इनके प्यार और खुशी की कामना करता हूं। इन पर ईश्वर कृपा बनाए रखें। आज 8.8.8 को अनंत प्रेम की शुरुआत हुई है’। तस्वीरों में शोभिता पीच कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने पर्ल और गोल्ड की ज्वैलरी पहनी है। नागा ऑफ व्हाइट ड्रेस में जंच रहे हैं

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई की खबर सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। कमेंट बॉक्स में सभी कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं और इनके खुशहाल जीवन की कामना कर रहे हैं।

नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। वर्ष 2017 में नागा और सामंथा ने शादी रचाई। हालांकि, 2021 में इनकी राहें जुदा हो गईं और कपल का तलाक हो गया। अब नागा जिंदगी की नई शुरुआत शोभिता के साथ कर रहे हैं।

 

Tagged:
Share This Article