Menu
#other

“अब अपराध पर होगी पैनी नजर! ‘क्राइम पेट्रोल’ की एंट्री नेटफ्लिक्स पर, हर सोमवार देखिए नए केस”

भारतीय दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है! लोकप्रिय क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ अब नेटफ्लिक्स पर भी देखने को मिलेगा। इससे पहले टीवी का फेमस शो CID भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुका है। ‘क्राइम पेट्रोल’ असली अपराधों पर आधारित एक शो है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 मा, 2025
“अब अपराध पर होगी पैनी नजर! ‘क्राइम पेट्रोल’ की एंट्री नेटफ्लिक्स पर, हर सोमवार देखिए नए केस”

भारतीय दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है! लोकप्रिय क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ अब नेटफ्लिक्स पर भी देखने को मिलेगा। इससे पहले टीवी का फेमस शो CID भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुका है। क्राइम पेट्रोल’ असली अपराधों पर आधारित एक शो है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शो के स्ट्रीम होने की जानकारी दी, जिसके बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

नेटफ्लिक्स पर कब और कैसे देख सकेंगे क्राइम पेट्रोल?

नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा,
अब शहर के हर क्राइम पर होगा कानून का कंट्रोल। देखिए ‘क्राइम पेट्रोल सिटी क्राइम्स’ का नया एपिसोड, हर सोमवार नेटफ्लिक्स पर।”
इसका मतलब है कि अब दर्शक टीवी के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी अपने पसंदीदा क्राइम शो का मजा ले सकते हैं। हर सोमवार को क्राइम पेट्रोल सिटी क्राइम्स’ का नया एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

क्या है ‘क्राइम पेट्रोल’ शो की खासियत?

‘क्राइम पेट्रोल’ एक ऐसा शो है जो असली अपराध घटनाओं को ड्रामा के रूप में दिखाता है। यह शो भारत में हुई घटनाओं पर आधारित है और दर्शकों को अपराध से सतर्क रहने की सीख देता है।

शो के होस्ट अनूप सोनी हर एपिसोड में अपराध की पूरी कहानी समझाते हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी देते हैं। इस शो का मकसद लोगों को अपराध से बचाव के तरीके बताना और जागरूक करना है।

क्राइम पेट्रोल’ की शुरुआत और सफर

  • क्राइम पेट्रोल’ पहली बार 2003 में सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था।
  • शो के निर्माता सुब्रमण्यम एस. लायर हैं, जिन्होंने इसे क्राइम अवेयरनेस के लिए बनाया था।
  • यह शो सालों से अलग-अलग सीजन में आता रहा है और दर्शकों का मनोरंजन और जागरूकता दोनों बढ़ाता रहा है।
  • 2015 में ‘क्राइम पेट्रोल डायल 100’ नाम से इसका एक स्पिन-ऑफ सीरीज भी लॉन्च किया गया था, जिसमें फास्ट-ट्रैक क्राइम केस दिखाए जाते थे।
  • शो का आखिरी सीजन 15 जुलाई 2024 से 22 नवंबर 2024 तक टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था, जिसमें कुल 40 एपिसोड थे।

 

नेटफ्लिक्स पर आने से क्या बदलेगा?

अब तक ‘क्राइम पेट्रोल’ सिर्फ टीवी पर ही देखा जाता था, लेकिन नेटफ्लिक्स पर आने के बाद अब दर्शक कभी भी, कहीं भी इस शो को देख सकते हैं। जो लोग टीवी पर टाइम से नहीं देख पाते थे, वे अब अपनी सुविधा के अनुसार नेटफ्लिक्स पर कभी भी शो का आनंद ले सकते हैं।

क्यों देखना चाहिए ‘क्राइम पेट्रोल’?

  1. असली अपराध कहानियों पर आधारित – यह शो आपको असल जिंदगी की घटनाओं से अवगत कराता है।
  2. सतर्कता बढ़ाता है – यह लोगों को सतर्क रहने और अपराधों से बचने की सीख देता है।
  3. रोचक और रोमांचक कहानियां – हर एपिसोड में अलग-अलग केस होते हैं, जो दर्शकों को बांधे रखते हैं।
  4. अब ओटीटी पर उपलब्ध – नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के कारण, इसे कभी भी, कहीं भी देखा जा सकता है।

 

Tagged:
Share This Article