Menu
#अंतराष्ट्रीय

हर ब्लॉक में खुलेंगे ओपन जिम,,,,जल्द होगा निर्माण शुरू,,,,खेल मंत्री ने दिए निर्देश....

उत्तराखंड : प्रदेश के युवाओ को खेल विभाग जल्द ही खुशखबरी देने जा रहा है। दरसअल खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा पूर्व में हर ब्लॉक में युवाओ के लिए एक ओपन जिम खोलने की घोषणा की गई थी। जिसके क्रम में खेल मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 फ़र, 2024
हर ब्लॉक में खुलेंगे ओपन जिम,,,,जल्द होगा निर्माण शुरू,,,,खेल मंत्री ने दिए निर्देश....

उत्तराखंड : प्रदेश के युवाओ को खेल विभाग जल्द ही खुशखबरी देने जा रहा है। दरसअल खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा पूर्व में हर ब्लॉक में युवाओ के लिए एक ओपन जिम खोलने की घोषणा की गई थी।

जिसके क्रम में खेल मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक स्तर पर ओपन जिम को लेकर विभाग की और से प्रस्ताव बना लिया गया है।

जल्द ही इसका जिओ जारी करते हुए, भूमि चयन की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए हर ब्लॉक में ओपन जिम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

रेखा आर्य ने कहा कि कई युवक, महिला मंगल दलों की और से उन्हें ब्लॉकों में ओपन जिम खोलने के लिए कहा गया था।

ऐसे में उनकी और से इस तरफ प्रयास किया गया जो कि जल्द ही धरातल पर उतरने जा रहा है।

इसके साथ ही कहा कि इन ओपन जिमों के द्वारा हमारे युवक स्वस्थ्य होंगे। उन्हें कहीं अन्यत्र जाने की आवश्यकता नही होगी।

रेखा आर्य ने कहा कि इन ओपन जिमों में हमारे युवाओ को वह हर एक सुविधा प्राप्त होगी जिनकी उन्हें जरूरत है।

उन्होंने कहा इन जिमों में एक वर्ष से लेकर वृद्ध उम्र तक के लोगो को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

ओपन जिमों में हर वर्ग अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकेंगे और वह लाभ भी ले सकेंगे।

 

 

 

Share This Article