Menu
#News

हरेला पर्व पर एसएसबी की 14वीं वाहिनी द्वारा पौधारोपण अभियान

देहरादून: हरेला पर्व के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस वर्ष की थीम “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ” के तहत बृहस्पतिवार को सीमांत मुख्यालय एसएसबी रानीखेत और एसएसबी कैम्प डोइवाला देहरादून स्थित 14वीं वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने पौधारोपण अभियान में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 जुल, 2025
हरेला पर्व पर एसएसबी की 14वीं वाहिनी द्वारा पौधारोपण अभियान

देहरादून: हरेला पर्व के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस वर्ष की थीम “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ” के तहत बृहस्पतिवार को सीमांत मुख्यालय एसएसबी रानीखेत और एसएसबी कैम्प डोइवाला देहरादून स्थित 14वीं वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने पौधारोपण अभियान में भाग लिया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने का संकल्प लिया गया। पर्यावरणविद डॉ अनिल प्रकाश जोशी के संरक्षण में कार्यरत “सोसायटी फॉर इनवायरनमेंट एण्ड रूरल डेवलपमेंट” के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पौधारोपण अभियान-2025 के तहत द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में उप कमांडेंट टी.एस.खोंगसाई, निरीक्षक सुशील कुमार तिवारी, सहायक उप निरीक्षक सतीश बहुगुणा व 14वीं वाहिनी के जवानों ने पौधारोपण किया।

इस अवसर पर सोसायटी के विधि सलाहकार अजय कृष्ण भटारा, जंग बहादुर सिंह पथनी, कुंवर सिंह चौहान, चेतन सिंह, दीपांशु बिष्ट आदि ने प्रतिभाग किया। द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार ने जवानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करना है, जो हमारे जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालता है।

Tagged:
Share This Article