Menu
#उत्तरकाशी

‘धनतेरस पर्व पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं’

धनतेरस : पांच दिवसीय दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस के साथ हो चुकी है। देशभर में आज धनतेरस के अवसर पर बाजार पूरी तरह से तैयार हैं। इस बीच पीएम मोदी गृहमंत्री अमित शाह और सूचना एवं प्रसारणमंत्री अनुराग ठाकुर ने त्योहारों की उमंग में डूबे देशवासियों को धनतेरस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 नव, 2023
‘धनतेरस पर्व पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं’

धनतेरस : पांच दिवसीय दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस के साथ हो चुकी है। देशभर में आज धनतेरस के अवसर पर बाजार पूरी तरह से तैयार हैं।

इस बीच पीएम मोदी गृहमंत्री अमित शाह और सूचना एवं प्रसारणमंत्री अनुराग ठाकुर ने त्योहारों की उमंग में डूबे देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं।

धनतेरस का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लाए।’ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारणमंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘एक्स’ पर कहा है, ‘ धनतेरस के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

मां लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सुख-शांति-समृद्धि का का वास हो। भगवान धन्वंतरि की कृपया से आप आरोग्यवान हों।

यही प्रार्थना है।’ क्यों मनाया जाता है धनतेरस बता दें कि पौराणिक मान्यता के अनुसार आयुर्वेद के प्रवर्तक श्री धन्वंतरि, भगवान विष्णु के अवतार हैं।

इनका पृथ्वीलोक में अवतरण समुद्र मंथन के समय हुआ। इस लिहाज से धनतेरस पर देशभर में भगवान धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है।

इनका प्रिय धातु पीतल माना जाता है। इसीलिए धनतेरस को पीतल आदि के बर्तन खरीदने को भी शुभ माना गया है।

धनतेरस के दिन बर्तनों एवं खाना बनाने वाले सामानों की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है।

इस दिन देशभर के व्यापारियों के लिए सामान की बिक्री का एक बड़ा दिन है। देशभर के व्यापारियों ने धनतेरस की तैयारियां जोर-शोर से की हैं।

प्रधानमंत्री ने ईश्वर से कामना की है कि लोग सदैव स्वस्थ और संपन्न रहें। पीएम मोदी ने आरोग्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा है, ‘देश के मेरे सभी परिवारजनों को आरोग्य एवं सुख-समृद्धि के प्रतीक पर्व धनतेरस की बहुत-बहुत बधाई।

मेरी कामना है कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से आप सभी सदैव स्वस्थ, संपन्न और प्रसन्न रहें, जिससे विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलती रहे।

इस पावन पर्व पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर कहा है, ‘ समस्त देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Tagged:
Share This Article