Menu
#उत्तरकाशी

अफसरों से साथ साझा किया पीएम का विजन : डीजीपी अभिनव कुमार

उत्तराखंड : जयपुर में आयोजित 58वें अखिल भारतीय पुलिस सम्मेलन-2023 में किया था प्रतिभाग। जयपुर में आयोजित 58वीं अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन-2023 में प्रतिभाग कर लौटे डीजीपी अभिनव कुमार ने अफसरों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को साझा किया। पुलिस महानिदेशक ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 जन, 2024
अफसरों से साथ साझा किया पीएम का विजन : डीजीपी अभिनव कुमार

उत्तराखंड : जयपुर में आयोजित 58वें अखिल भारतीय पुलिस सम्मेलन-2023 में किया था प्रतिभाग। 

जयपुर में आयोजित 58वीं अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन-2023 में प्रतिभाग कर लौटे डीजीपी अभिनव कुमार ने अफसरों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को साझा किया।

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

बैठक में पुलिस महानिदेशक ने राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण घटकों, नए आपराधिक कानूनों, आतंकवाद विरोधी रणनीतियां, साइबर क्राइम आदि के बारे में प्रधानमंत्री के विजन के सम्बन्ध में अधिकारियों को अवगत कराया और सम्मेलन के विभिन्न बिन्दुओं और सुझावों पर चर्चा की।

डीजपी अभिनव कुमार ने नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी करने और नए आपराधिक कानूनों के सम्बन्ध में जनता को भी जागरूक करने के लिए स्थानीय भाषाओं में सामग्री तैयार करने हेतु निर्देशित किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This Article