Menu
#अंतराष्ट्रीय

“प्रदेश में हलाल सर्टिफाइड पदार्थों के खिलाफ छापेमारी शुरू”

उत्तराखंड : उत्तर प्रदेश सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट पदार्थों को बनाने, बेचने तथा भंडारण पर पूर्णत प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद उत्तराखंड में भी हलाल सर्टिफाइड पदार्थ की बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सैंपलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते चलें कि उत्तर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 नव, 2023
“प्रदेश में हलाल सर्टिफाइड पदार्थों के खिलाफ छापेमारी शुरू”

उत्तराखंड : उत्तर प्रदेश सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट पदार्थों को बनाने, बेचने तथा भंडारण पर पूर्णत प्रतिबंध लगा दिया है।

इसके बाद उत्तराखंड में भी हलाल सर्टिफाइड पदार्थ की बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सैंपलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 18 नवंबर से हलाल सर्टिफाइड खाद्य पदार्थों पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया है।

यूपी सरकार के मुताबिक टूथपेस्ट, साबुन तथा शहर जैसे शाकाहारी प्रोडक्ट के लिए हलाल प्रमाण पत्र जरूरी नहीं है।

उत्तर प्रदेश की तरह है उत्तराखंड में भी खाद्य-पदार्थों में हलाल सर्टिफाइड युक्त प्रोडक्टों को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है।

संयुक्त आयुक्त डॉक्टर आरके सिंह ने बताया कि खाद उत्पादन तथा डेयरी उत्पादन, चीनी, बेकरी पेपर मिंट, तेल, नमकीन आदि के लेवल पर हलाल सर्टिफाइड खाद उत्पादन के होने की शिकायते मिली है।

इसलिए उत्तराखंड में भी इस संदर्भ में कार्रवाई हेतु समस्त प्रभारी एवं अभिहित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है।

Tagged:
Share This Article