Menu
#उत्तरकाशी

पढ़े...समुद्री दुनिया की खूबसूरती तो स्कूबा डाइविंग के लिए है बेस्ट,, यहाँ के यह 5 डेस्टिनेशन....

अगर आपको भी अपनी लाइफ में एडवेंचर पसंद है और आप भी कुछ अलग करने वाले लोगों में से हैं तो स्कूबा डाइविंग आपके जीवन के लिए एक बेहतरीन एक्सपीरियंस साबित हो सकता है। हाल ही में पीएम मोदी ने भी गुजरात के पंचकुई बीच में स्कूबा डाइविंग की। इसके …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 फ़र, 2024
पढ़े...समुद्री दुनिया की खूबसूरती तो स्कूबा डाइविंग के लिए है बेस्ट,, यहाँ के यह 5 डेस्टिनेशन....

अगर आपको भी अपनी लाइफ में एडवेंचर पसंद है और आप भी कुछ अलग करने वाले लोगों में से हैं तो स्कूबा डाइविंग आपके जीवन के लिए एक बेहतरीन एक्सपीरियंस साबित हो सकता है।

हाल ही में पीएम मोदी ने भी गुजरात के पंचकुई बीच में स्कूबा डाइविंग की।

इसके बाद वह बेहद खुश नजर आए लेकिन इस स्कूबा डाइविंग के लिए अब आपको विदेश का रुख करने की कोई जरूरत नहीं है।

भारत में ही ऐसे पांच स्कूबा डाइविंग के डेस्टिनेशन है जो आपको एक अलग तरह का एक्सपीरियंस देंगे।

आप इन डेस्टिनेशन पर समुद्री जगत को एक्सप्लोर कर सकते हैं।शानदार कोरल रीफ्स, जहाज के मलबे, और समुद्री जीवन की एक विस्तृत विविधता के साथ, अंडमान भारत के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने स्कूबा डाइविंग डेस्टिनेशन में से एक है।

यहां के हैवलॉक द्वीप और नीलदीप स्कूबा डाइविंग के लिए काफी फेमस है। यहां पर आप सिर्फ चार ₹5000 में आराम से समुद्री दुनिया को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

लक्षद्वीप : यदि आप भी लक्षद्वीप जाने का प्लान कर रहे हैं तो वहां स्कूबा डाइविंग करना ना भूले यहां का पानी साफ नीले रंग का है और समुद्र के जीवों के बीच अपने जीवन के कुछ खूबसूरत पल आप यहां बिता सकते हैं।

यहां आप प्रिंसेस रॉयल, लॉस्ट पैराडाइज, डॉल्फिन रीफ, क्लासरूम, फिश सूप और मंटा प्वाइंट पर डाइविंग का आनंद 4-7 हजार में ले सकते हैं।

गोवा : यदि आप अक्टूबर या मैं में गोवा जाने का प्लान कर रहे हैं तो यहां नाइट लाइफ के साथ आप और कई चीजों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

सूज़ीज़ व्रेक, सेल रॉक, डेवी जोन्स लॉकर, ग्रैंड आइलैंड, शेल्टर कोव और टर्बो टनल डाइवर्स के बीच काफी लोकप्रिय जगह है। स्कूबा डाइविंग के लिए यहां आपको केवल 5 हजार रुपए तक खर्च करना होगा।

कर्नाटक : समुद्री कछुओं, स्टिंगरे और यहां तक कि व्हेल शार्क देखना चाहते हैं तो कर्नाटक में नेत्रानी द्वीप पर डाइविंग जरूर करें। यहां आप लगभग 5 हजार में स्कूबा डाइविंग का अच्छा एक्सपीरियंस कर ले सकते हैं।

पांडिचेरी स्कूबा डाइविंग के लिए पूरे साल खुला रहता है। साथ ही यह भारत के बेस्ट अंडरवाटर डाइविंग डेस्टिनेशन में भी शामिल है।

यहां कूल शार्क रीफ, अरविंद की दीवार, टेम्पल रीफ जैसी जगहों पर डाइविंग का मजा ले सकते हैं। इसके लिए 6-8 हजार तक खर्च करना पड़ सकता है।

 

 

Share This Article