Menu
#अंतराष्ट्रीय

दून में उपनल कर्मियों के धरना प्रदर्शन को लेकर रूट हुआ डाइवर्ट,,,,परेशानी से बचें....

देहरादून : उपनल कर्मियों के धरना प्रदर्शन को लेकर देहरादून प्रशासन ने रूट को डायवर्ट किया है परेशानी से बचने के लिए लोगों को इन बातों का रखना होगा ध्यान। उपनल कर्मियों द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन के दृष्टिगत निम्न मार्गों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है। कनक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 फ़र, 2024
दून में उपनल कर्मियों के धरना प्रदर्शन को लेकर रूट हुआ डाइवर्ट,,,,परेशानी से बचें....

देहरादून : उपनल कर्मियों के धरना प्रदर्शन को लेकर देहरादून प्रशासन ने रूट को डायवर्ट किया है परेशानी से बचने के लिए लोगों को इन बातों का रखना होगा ध्यान।

उपनल कर्मियों द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन के दृष्टिगत निम्न मार्गों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है।

कनक चौक से कोई भी वाहन सुभाष रोड की ओर नहीं जायेगा, सभी वाहनों को कनक चौक से डायवर्ट किया जायेगा।

ओरियंट/ग्लोब चौक से कोई भी वाहन सुभाष रोड की ओर नहीं जायेगा, सभी वाहन ओरियंट/ग्लोब चौक से डायवर्ट किये जायेंगे।

सचिवालय से कनक चौक की ओर कोई वाहन नहीं भेजा जायेगा।

आम जनमानस से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये उक्त मार्गों का प्रयोग करने से बचें।

Share This Article