Menu
#अंतराष्ट्रीय

दुःखद...भाजपा..? की सड़क दुर्घटना में मौत..? गंभीर घायल...

हरिद्वार : बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के हरिद्वार अध्यक्ष संजय सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर आज सुबह सहारनपुर से एक शादी से परिवार सहित लौट रहे थे,,,सूत्र । भगवानपुर से बहादराबाद रोड …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 मा, 2024
दुःखद...भाजपा..? की सड़क दुर्घटना में मौत..? गंभीर घायल...

हरिद्वार : बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के हरिद्वार अध्यक्ष संजय सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर आज सुबह सहारनपुर से एक शादी से परिवार सहित लौट रहे थे,,,सूत्र ।

भगवानपुर से बहादराबाद रोड पर बेगमपुर के पुल के निकट उनकी कर एक डंपर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उनकी पत्नी व बेटी बुरी तरह से घायल हो गई है।

जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद से डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

संजय सिंह की मौत की खबर मिलने पर जिला भाजपा में शोक की लहर छा गई।

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नगर विधायक मदन कौशिक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

 

 

Share This Article