Menu
#उत्तरकाशी

WhatsApp पर कॉल शेड्यूल करें –  तरीका जानिए

WhatsApp पर कॉल शेड्यूल करें : WhatsApp अपने यूजर्स के एक्‍सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है. इसी कड़ी में उसने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर जारी किया है. अब यूजर अपने WhatsApp पर कॉल शेड्यूल कर सकते हैं. ये बिल्कुल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 मई, 2025
WhatsApp पर कॉल शेड्यूल करें –  तरीका जानिए

WhatsApp पर कॉल शेड्यूल करें  :  WhatsApp अपने यूजर्स के एक्‍सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है. इसी कड़ी में उसने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर जारी किया है. अब यूजर अपने WhatsApp पर कॉल शेड्यूल कर सकते हैं. ये बिल्कुल रिमाइंडर की तरह काम करता है. यूजर अब अपने WhatsApp Group Chats में कॉल शेड्यूल कर सकते हैं. ये फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए मददगार है जो अक्सर जरूरी कॉल या मीटिंग भूल जाते हैं. साथ ही यह किसी को बर्थडे की याद दिलाने का भी काम करेगा. नया फीचर कैसे काम करता है? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप…

क्या है कॉल शेड्यूलिंग फीचर ?

वॉट्सएप का नया फीचर यूजर्स को ग्रुप चैट के अंदर ही वॉयस-वीडियो कॉलिंग के लिए खास समय और तारीख सेट करने की सुविधा देता है. जब आप कॉल शेड्यूल करते हैं तो इसका नोटिफिकेशन ग्रुप के सभी मेंबर्स को जाता है. साथ ही, कॉल शुरू होने से 15 मिनट पहले आपको रिमाइंडर भी मिलता है।

1. सबसे पहले WhatsApp पर जाएं और ग्रुप चैट ओपन करें. यहां आपको कॉल शेड्यूल का ऑप्शन दिखाई देगा।
2. अब चैट स्क्रीन पर, दाएं कोने पर कॉल आइकन पर टैप करें. यहां आपको ‘शेड्यूल कॉल’ का ऑप्शन म‍िलेगा. इस पर टैप करें।
3. अगली स्क्रीन पर, अपनी कॉल के लिए कोई सब्जेक्ट या टॉपिक डाल सकते हैं और कॉल के लिए अपनी तारीख और समय चुनें।
4. आपको यहां ये भी ऑप्शन म‍िलेगा क‍ि आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं या वॉयस कॉल. आप दोनों में से एक का चुनाव कर सकते हैं।
5. अब आप ‘Schedule’ ऑप्‍शन पर क्‍ल‍िक करें।

इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद, आपकी कॉल को ग्रुप चैट में एक ईवेंट के रूप में शेड्यूल किया जाएगा. ग्रुप के बाकी मेंबर्स इस ईवेंट को देख पाएंगे और उन्हें कॉल टाइम से पहले एक नोटिफिकेशन भी मिलेगा।

Tagged:
Share This Article