Menu
#उत्तरकाशी

सुद्धोवाला जेल में मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 04 पुलिसकर्मियों को एसएसपी दून ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित....

देहरादून : सुद्धोवाला जेल में मुल्जिम ड्यूटी पर तैनात 04 पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने चारों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि औचक निरीक्षण के दौरान 29 मुलजिम ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों में से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 फ़र, 2024
सुद्धोवाला जेल में मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 04 पुलिसकर्मियों को एसएसपी दून ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित....

देहरादून : सुद्धोवाला जेल में मुल्जिम ड्यूटी पर तैनात 04 पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने चारों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि औचक निरीक्षण के दौरान 29 मुलजिम ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों में से 04 जवान संवेदनशील ड्यूटी पर लापरवाही बरतते हुए अनुपस्थित पाए गए।

सूत्रों के मुताबिक,, दिनांक 01-02-2024 को जिला कारागार से न्यायालय परिसर देहरादून विचाराधीन बंदियों को लाने व ले जाने के लिए हवालात ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के प्रति सजगता व संवेदनशीलता परखने के दृष्टिगत एसएसपी अधीक्षक देहरादून द्वारा एसपी ग्रामीण को मुल्जिम ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों की अकस्मात चेकिंग के लिए भेजा गया।

इसी क्रम में जब पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अकस्मात चेकिंग करने के दौरान मुल्जिम ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मीयों को जिला कारागार सुद्वोवाला के गेट पर चैक किया गया तो डयूटी पर नियुक्त 29 पुलिस कर्मियों में से 04 पुलिस कर्मी सरकारी वाहन में अनुपस्थित पाये गये।

ऐसे में अनुपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण व संवेदनशील ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल चारों पुलिस कर्मियों को प्रभाव से निलंबित किया गया।

निलंबित पुलिस कर्मी..

 हेड कॉन्स्टेबल- योगेश,, कॉन्स्टेबल- राजेश,, कॉन्स्टेबल- अनुज,, कॉन्स्टेबल- बच्चन सिंह

Share This Article