Menu
#पंजाब

बुजुर्ग पर आवारा सांड ने किया हमला,,,, इलाज के दौरान मौत....

लालकुआं : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी घोड़ानाला बिंदुखत्ता क्षेत्र में आवारा साड़ द्वारा किए गए हमले के बाद ग्रामीण रामस्वरूप की उपचार के दौरान मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वी घोड़ानाला निवासी रामस्वरूप पश्चिमी घोड़ानाला के रामलीला मैदान स्थित अपने मकान की देख रेख के बाद साइकिल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 फ़र, 2024
बुजुर्ग पर आवारा सांड ने किया हमला,,,, इलाज के दौरान मौत....

लालकुआं : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी घोड़ानाला बिंदुखत्ता क्षेत्र में आवारा साड़ द्वारा किए गए हमले के बाद ग्रामीण रामस्वरूप की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वी घोड़ानाला निवासी रामस्वरूप पश्चिमी घोड़ानाला के रामलीला मैदान स्थित अपने मकान की देख रेख के बाद साइकिल से घर को आ रहे थे कि मैदान में घूम रहे आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया।

जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए । आसपास के लोगों ने हो हल्ला कर सांड को भगाया और उन्हें सबसे पहले बेस अस्पताल हल्द्वानी, उसके बाद सुशीला तिवारी चिकित्सालय और वहां से राम मूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 75 वर्षीय रामस्वरूप ने सांड द्वारा किए गए हमले का उन्होंने डटकर मुकाबला भी किया था, फिलहाल उक्त घटना को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है।

क्षेत्र में लगातार आवारा जानवरों द्वारा जहां ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वही राह चलते लोगो पर हमला भी किया जा रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है है।

 

 

Share This Article