Menu
#India

25 दिन बाद वापस घर लौटे तारक मेहता के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’, बोले-धार्मिक यात्रा पर निकले थे

लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध गुरुचरण सिंह, जो 22 अप्रैल से लापता थे। शुक्रवार को घर लौट आए हैं। कई दिनों तक गायब रहने के बाद अभिनेता आज खुद ही वापस घर लौट आए हैं। परिवार वालों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 मई, 2024
25 दिन बाद वापस घर लौटे तारक मेहता के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’, बोले-धार्मिक यात्रा पर निकले थे

लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध गुरुचरण सिंह, जो 22 अप्रैल से लापता थे। शुक्रवार को घर लौट आए हैं। कई दिनों तक गायब रहने के बाद अभिनेता आज खुद ही वापस घर लौट आए हैं। परिवार वालों ने दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। वापस लौटने पर सोढ़ी से पुलिस ने पूछताछ की।

दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था और अभिनेता की तलाश के लिए जांच चल रही थी। पुलिस के मुताबिक गुरुचरण ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि वह अपना सांसारिक जीवन छोड़ चुके हैं और धार्मिक यात्रा पर हैं। पुलिस ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में वह अमृतसर और लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुके थे, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उसे घर लौट जाना चाहिए।

22 अप्रैल को अभिनेता को दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। हालांकि, वह फ्लाइट में नहीं चढ़े और लापता हो गए। उनका फोन नंबर 24 अप्रैल तक सक्रिय था, जिसके जरिए कई लेनदेन किए गए थे, जैसा कि पुलिस जांच से पता चला है। जिस दिन वह लापता हुए, उस दिन के सीसीटीवी फुटेज में अभिनेता को अपनी पीठ पर एक बैग लेकर चलते हुए देखा गया है।

Tagged:
Share This Article